फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डायमंड क्लब को हरा विजेता बना वारिर्यस क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। स्काॅस्ट आरएस पुरा के मैदान में सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। वारिर्यस क्रिकेट क्लब ने डायमंड क्लब को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

वारियर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन ही बना पाई। टीम के शंकर सिंह ने 50, सौरव व शुभम ने 14-14 रनों का योगदान दिया। डायमंड क्रिकेट क्लब की टीम 17 ओवर में 72 रन ही बना पाई। डायमंड क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज गिन्नी ने 17, वीरू 15 व रंजन 14 रन बना पाए। वारियर्स क्रिकेट क्लब ने 49 रनों से जीत प्राप्त की। शंकर ने 3 व सचिन ने 4 विकेट प्राप्त किए। शंकर को फाइनल मैच का सर्वष्ठ खिलाड़ी घोषित किए जाने के साथ प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें