फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मैदान में उतरी बेटियां, खेल और नशामुक्ति का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। थलोरा मंडी में “गर्ल्स यूनाइटेड फुटबॉल मैच 2026” का सफल आयोजन किया गया। इसमें सांबा, कठुआ और जम्मू की बेटियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन नशा मुक्त अभियान के तहत किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और नशे से दूर रखना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आयुषी सूदन मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चंदन फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित इस मैच में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया बल्कि नशा मुक्त समाज का सशक्त संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें