नौशेरा। नशा तस्करी के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए नौशेरा पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी के खिलाफ डिटेंशन वारंट जारी किया है। आरोपी गगनदीप शर्मा निवासी वार्ड नंबर 9 पर कई मामले दर्ज हैं। नशे से जुड़े अपराधों में आरोपी की बार-बार शमूलियत को देखते हुए और उसे गैर-कानूनी गतिविधियों को जारी रखने से रोकने के लिए संबंधित अथॉरिटी से डिटेंशन ऑर्डर लिया गया था। सभी ज़रूरी कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस थाना नौशेरा ने वारंट जारी किया और आरोपी को जिला जेल भेजा गया।