नौशेरा। भारतीय सेना के सहयोग से बुधवार को सरकारी बॉयज मिडिल स्कूल वाइब्रेंट विलेज सरया में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं एवं समाज के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अध्यापक बॉयज मिडिल स्कूल सरया मंगलत राम तथा मोटिवेशन लेक्चरर मेजर राहुल पी. ने उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, खेल तथा राष्ट्र निर्माण की ओर प्रेरित किया।