नौशेरा। नौशेरा और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से लगातार बारिश जारी रही। इसके चलते सड़कों और नालियों में पानी भर गया। बारिश होने के कारण वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत हुई। बाजार में रौनक भी कम ही रही। इसके कारण कारोबार पर भी असर पड़ा।