नौशेरा। क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा प्रवक्ता सनम रैना ने आरोप लगाया है कि कुछ विशेष समुदाय से संबंधित संगठन गरीब एवं दलित समुदाय के लोगों को कथित रूप से गुमराह कर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नौशेरा क्षेत्र में गरीब परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। राज्य भूमि (स्टेट लैंड) पर बने एक कम्युनिटी हॉल का उपयोग किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष तक गतिविधियां शांत रहीं, लेकिन अब दोबारा शुरू होने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।