नौशेरा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रीतम लाल थापा ने वीरवार को नौशेरा उपखंड के युवा दूतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य मिशन युवा की प्रगति को जांचना था। बैठक के दौरान एडीसी ने जागरूकता शिविरों के आयोजन, संभावित उद्यमियों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और मिशन युवा के तहत आवेदन प्रक्रिया में सहायता करने के निर्देश दिए।