नौशेरा। आश्रम लंबेड़ी में श्रीश्री 108 मुकुंद चैतन्य बाल ब्रह्मचारी महाराज जी का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। एक जून को आचार्य पंडित चमन शर्मा की तरफ से विधिपूर्वक रामायण पाठ शुरू किया गया। सोमवार को रामायण के पाठ का भोग डाला गया। मंगलवार रात्रि विशाल जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब से आए मशहूर कलाकारों ने सुंदर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त किया।
इस दौरान मुकुंद चैतन्य बाल ब्रह्मचारी महाराज ने केक काटा। कार्यक्रम में नौशेरा, सुंदरबनी, कालाकोट, धर्मशाला, मेंढर, राजोरी, पुंछ, अखनूर, जम्मू, डोडा, उधमपुर के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र रैना, युवा नेता एडवोकेट विक्रांत चौधरी, तहसीलदार नौशेरा रामपाल शर्मा आदि ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे। संवाद