नौशेरा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की तरफ से मथ्यानी, त्रियाट में सत्संग समागम व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे स्वामी सुचेतानंद ने कहा कि भागवान राम का जीवन किस प्रकार वर्तमान युग की समस्त समस्याओं का निवारण प्रस्तुत करता है।
विज्ञापन
श्री राम के दिव्य चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि प्रभु धर्म की स्थापना के लिए साकार रूप धारण करते हैं और इसमें हम सभी को उनका साथ देना चाहिए। सौभाग्यशाली होती हैं वे आत्माएं जिन्हें ये सुअवसर मिलता है। स्वामी जी ने बताया कि समाज को श्री राम जी की आवश्यकता है उनके आदर्शों की आवश्यकता है जिसे आज का मानव भूल चुका है।