नौशेरा। युवा कांग्रेस इकाई नौशेरा ने उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान स्वयंसेवकों की तरफ से कुल 20 यूनिट रक्तदान किया गया। रवींद्र सिंह चौहान ने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए आवश्यकता पड़ने पर अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए तैयार हैं।