फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नौशेरा के कलसिया में नए बंकरों के निर्माण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा, राजोरी। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित तहसील नौशेरा में कलसियां पंचायत का दौरा किया। यहां हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के कारण कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने लोगों से बातचीत की और उन्हें प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्य सचिव ने सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी का दौरा किया, जहां उन्होंने गोलाबारी की घटना में घायल हुए लोगों सहित मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने प्रिंसिपल जीएमसी को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संस्थान के समग्र कामकाज की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बंकरों की उपलब्धता और स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी जरूरत हो नए बंकरों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


इससे पहले राजोरी के उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने मुख्य सचिव को जिले की नागरिक सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने वार्डन सेवा, बचाव, हताहत, अग्निशमन, परिवहन, सर्वेक्षण समिति, आपूर्ति सेवाएं, कल्याण, मुख्यालय, संचार, निपटान और प्रशिक्षण सेवाओं सहित सभी 12 आवश्यक सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।

बैठक में डीआईजी राजौरी-पुंछ रेंज तेजिंदर सिंह एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार एडीसी कोटरंका दिलमीर एडीसी राजौरी चंद्र प्रकाश एसीआर मोहम्मद जहांगीर एसीपी शेराज चौहान उप निदेशक रोजगार मोहम्मद नवाज शामिल हुए एसीडी, औकिल नवीद और अन्य वरिष्ठ जिला और क्षेत्रीय अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें