नौशेरा। नौशेरा में जय बाबा भैरव नाथ समिति की देखरेख में बुधवार दूसरे दिन भैरव नाथ की झांकी निकाली गई। झांकी मुख्य बाजार और झांगड़ चौक से होते हुए वापस मुख्य चौक पहुंची। इस दौरान भैरव नाथ के जयकारे गूंजते रहे। झांकी में काफी संख्या में लोग शामिल रहे। पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।