फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: भगवान के चरित्र, कथा सुनने से मिलती है परम शांति

Sat, 08 Mar 2025 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। राम मंदिर थाती नौशेरा में श्रीराम यज्ञ एवं राम परिवार और शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह जारी है। कार्यक्रम के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी कृष्ण प्रकाश दास ने कहा कि भगवान के चरित्र सुनने से परम शांति की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

श्रीराम ने जीवन भर संघर्ष किया। वे माता-पिता की आज्ञा पाकर 14 साल के लिए वनवास गए और माता-पिता, भाई, पत्नी व बंधु का धर्म निभाकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस मौके पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर श्री महंत संतोष दास मोनी महाराज ने कहा कि रावण ने कभी राम नाम नहीं जपा, जिससे उसका सारा राज्य नाश हो गया। वहीं विभीषण ने राम नाम का सिमरन कर सब कुछ पा लिया। इसलिए राम नाम का सिमरन करो और बच्चों को भी धर्म मार्ग पर लाओ। कथा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें