फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: शिव मंदिर भजनोवा का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। शिव मंदिर भजनोवा में मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नौशेरा तथा आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राजिंदर कुमार ने बताया कि शिव मंदिर में वर्ष 2002 में महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गई थी। इसके बाद 2010 में शिव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की गई और 2012 में माता जी और राम दरबार की स्थापना की गई। मंदिर निर्माण में सभी गांव वासियों का भरपूर सहयोग रहा तथा आसपास के इलाकों के श्रद्धालुओं ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें