फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरीं, सुरक्षाबलों ने की मॉक ड्रिल

विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। सोमवार से शुरू हो रही बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारी के लिए राजोरी के यात्रा ग्राउंड में सुरक्षा बलों ने मॉक ड्रिल की। इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ, सेना, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड समेत कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया। ये सभी संभावित आतंकी हमलों, प्राकृतिक आपदाओं के आने पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने की तैयारियों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

यह मॉक ड्रिल यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैयारी और आपात स्थिति से निपटने के लिए आपसी तालमेल की जांच करने के लिए आयोजित की गई थी।
इस ड्रिल में प्राकृतिक आपदा, आतंकी हमला और स्वास्थ्य संकट जैसे परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक सुविधाओं को भी सुचारू किया।
इस वर्ष सुरक्षा व्यवस्था में हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी ड्रोन निगरानी जैसी तकनीकों को भी शामिल किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों की प्रतिक्रिया का आकलन करना, विभिन्न बलों के बीच समन्वय की जांच करना, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी का परीक्षण करना, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सोमवार को पहले जत्थे के राजोरी पहुंचने पर भव्य स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा समिति के सदस्यों, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्त्ताओं की तरफ से यात्रा ग्राउंड मे सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। पहले जत्थे को राजोरी में भोजन करवाने और यहां थोड़ी देर विश्राम करने के बाद पुंछ के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें