राजोरी। सेना ने पहाड़ से लुढ़के पत्थर की चपेट में आकर जख्मी हुई कोटरंका की अर्शा बेगम का आपात स्थिति में इलाज किया। सशस्त्र बलों के त्वरित हस्तक्षेप के कारण घायल को 12,000 फुट की ऊंचाई पर तत्काल देखभाल प्रदान की गई। इससे आगे की जटिलताओं को रोका जा सका और आगे के उपचार की व्यवस्था होने तक उनकी स्थिति स्थिर रही।
सोमवार शाम लगभग शाम 7 बजे स्थानीय ग्रामीण अर्शा बेगम को एक सैन्य चौकी पर लाए थे। सेना के एक चिकित्सा प्रतिनिधि ने प्राथमिक उपचार किया, 12 टांके लगाए और उन्हें ग्लूकोज दिया। उन्हें पूरी रात जीवन रक्षक प्रणाली प्रदान करते हुए निरंतर निगरानी में रखा गया। सुबह उन्हें आगे के चिकित्सा उपचार के लिए कंडी के सरकारी अस्पताल मे स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उपचार जारी है और हालत स्थिर है।