राजोरी। सुंदरबनी पुलिस ने बेरीपत्तन तहसील के कुलदाबी से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान 90 लीटर लाहन, 5 लीटर अवैध शराब और अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण को जब्त किया।
आरोपियों की पहचान हरबंस लाल निवासी कुलदाबी और संजीव कुमार निवासी कुलदाबी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सुंदरबनी में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।