फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन विभाग बाजार की निगरानी करे : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने जिले में ईद-उल-अजहा के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की। इसमें जिला और क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ-साथ नागरिक समाज के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में डीसी ने त्योहार के दौरान भीड़भाड़ को रोकने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया। खासकर मस्जिदों, ईदगाहों और बाजारों के आसपास। उन्होंने प्रवर्तन विभाग को अधिक कीमतों पर अंकुश लगाने और आवश्यक वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बाजार की निगरानी करने का निर्देश दिया।
संबंधित विभागों को आवश्यक वस्तुओं का बफर स्टॉक उपलब्ध रखने, एम्बुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा देखभाल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। पशु और भेड़ पालन विभाग को किसी भी अनुचित व्यवहार से बचने के लिए पशुओं की उचित स्टैम्पिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

त्यौहारों के दौरान साफ-सफाई के महत्व को ध्यान में रखते हुए डीसी ने नगर परिषद को पशुओं के शवों के शीघ्र निपटान के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने तथा मस्जिदों, ईदगाहों और अन्य सामूहिक स्थानों के आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
नगर समिति के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को विशेष रूप से निर्देश दिया गया कि वे ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले रात में गहन सफाई अभियान चलाएं ताकि नमाजियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें