फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राजोेरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक बंकरों का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) ने राजोेरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक बंकर का निर्माण शुरू कर दिया है। शनिवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। सत्र का उद्देश्य बंकर निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर आरडीडी के फील्ड स्टाफ को संवेदनशील बनाना और प्रशिक्षित करना था।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) तिलक राज, सहायक आयुक्त विकास (एसीडी) औकील नुवैद और ईएक्सईएन आरईडब्ल्यू जहीर खान ने की। स्थिति को देखते हुए कार्य की गुणवत्ता और समय पर निष्पादन के महत्व पर जोर दिया गया।
सत्र के दौरान सामुदायिक बंकर के निर्माण में शामिल तकनीकी पहलुओं जैसे कि डिजाइन पैरामीटर, सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों से भी बातचीत की और स्पष्टता तथा प्रभावी जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए उनके प्रश्नों का समाधान किया। यह पहल सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सक्रिय कदम है। इस अवसर पर ब्लॉक विकास अधिकारी और आरडीडी के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें