फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: राजोरी पहुंचे उपमुख्यमंत्री, गोलाबारी से क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने नौशेरा उपखंड में सीमावर्ती क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तानी गोलाबारी में क्षतिग्रस्त घरों का दौरा किया। नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और विभिन्न स्थानों पर सीमावर्ती लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। कहा कि नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले हर एक निवासी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में सर्वोत्तम संभव उपाय किए जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया, जो मुख्य रूप से व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों के निर्माण, हाल ही में सीमा पार से हुई गोलीबारी के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे, पानी की कमी, अनिर्धारित बिजली कटौती, संपर्क सड़कों आदि से संबंधित थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके अन्य सभी वास्तविक मुद्दों का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त व्यक्तिगत और सामुदायिक बंकरों का निर्माण किया जाएगा। ये बंकर सीमा पार से गोलाबारी की घटनाओं के दौरान तत्काल सुरक्षा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें