राजोरी। जिले के बुद्धल पुलिस थाने के अंतर्गत आते केवल इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक फिसल गई। हादसे में पीछे बैठी 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार बाइक पर युवक और उसकी बुआ कोटरंका तहसील के धार साकरी गांव से रियासी जिले के कुंडरधान क्षेत्र की ओर जा रहे थे। केवल क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में पीछे बैठी युवती घायल हो गई। उसे सीएचसी कंडी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतका की पहचान साइमा कौसर निवासी धार सकरी के रूप में हुई है।