मेंढर। उपजिले के मुख्य बाजार में शुक्रवार रात एक सुनार की दुकान में चोरी हो गई। चोर यहां से दो लाख के गहने ले गया। गश्त कर रही पुलिस टीम ने चोर को भागते देख लिया था। पकड़ा चाहा लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दुकान विजय कुमार ज्वेलर्स की है। घटना रात डेढ़ बजे से ढाई बजे के बीच की है। पुलिस की टीम गश्त पर थी। जब चोर दुकान से बाहर निकल कर भागने लगा तो पुलिस उसे देख लिया और रुकने के लिए कहा, लेकिन वह भाग निकला। दुकान के मालिक विजय कुमार को पुलिस वालों ने फोन कर सूचना दी। मालिक अपने घर वालों के साथ दुकान पर आए तो देखा कि शटर ऊपर उठा हुआ है। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रधान बलराम शर्मा, एसएचओ मेंढर यासिर फारूक बेग को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया। उनके पहुंचने पर बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज देखी गई। इसमें चोर ने नकाब और ग्लब्स पहने हुए थे। उसका चेहरा सामने नहीं आया। एसएचओ मेंढर ने पुंछ से फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। इस अवसर पर युवा नेता इमरान जफर, व्यापार मंडल प्रधान बलराम शर्मा ने सिविल और पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि बाजारों और मोहल्लों में गश्त बढ़ाई जाए।