फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर के मुख्य बाजार में आग लगने से कपड़े की दुकान जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले के मुख्य बस अड्डे के पास ही सोमवार रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। साथ में सटी मोबाइल की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सचिन गुप्ता निवासी अमृतसर की कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना के बाद मंगलवार शाम को मेंढर व्यापार मंडल प्रधान बलराम शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पूरे बाजार से कलेक्शन कर करीब डेढ़ लाख रुपए एकत्र कर सचिन गुप्ता को दिए, ताकि वह अपना काम काज दोबारा शुरू कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें