पुंछ। ऑपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना की पुंछ गनर्स की तरफ से आयोजित लड़कों की हैंडबॉल लीग 2026 शुक्रवार को पुंछ नगर के बाहर स्थित सेना के प्रीतम पैविलियन में संपन्न हो गई। फाइनल मैच में पुंछ हैंडबॉल क्लब और अजोट क्लब के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। इसमें पुंछ क्लब ने अजोट क्लब को सीधे सेटों में 3-1 से हराकर पुंछ हैंडबाल लीग 2026 के खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता और उप विजेता टीमों को सेना की तरफ से नकद राशि और ट्राफी से सम्मानित किया गया।