फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ जिला प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान 2026 के साथ-साथ वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के तीसरे चरण के तहत 9 से 17 अगस्त तक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित करेगा। इसको लेकर पुंछ के डीसी अशोक कुमार शर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए। कहा कि वे हफ्ते भर चलने वाली गतिविधियों के लिए तैयार की गई विस्तृत योजना को लागू करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले भर में जिला मुख्यालय, सब-डिविज़न, तहसील, ब्लॉक और पंचायत स्तरों पर देशभक्ति और जन-भागीदारी वाली कई गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इनमें सामूहिक रूप से ''''वंदे मातरम'''', तिरंगा रैलियां, साइकिल रैलियां, प्रदर्शनियां, तिरंगा-थीम वाली रंगोली, देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम, ''''विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह, स्कूलों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और तिरंगा बाइक रैलियां शामिल हैं। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें