फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सड़क हादसे में सात मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील के बफलियाज क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसा हुआ। इसमें सात मजदूर घायल हो गए। लोग उन्हें लेकर बफलियाज स्वास्थ्य केंद्र और उप जिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचे, जहां घायलों का उपचार जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। सोमवार की दोपहर पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर बफलियाज देहरागली सड़क पर मालवाहक जा रहा था। उसे मोहम्मद शकील चला रहा था।
विज्ञापन

वाहन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क पर काम करने के लिए दर्जन भर मजदूर सवार थे। बीच रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसमें करीब सात मजदूर घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। घायलों की पहचान मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद असलम, मोहम्मद शब्बीर पुत्र जमाल दीन, मोहम्मद शकील पुत्र बगा, मोहम्मद जमील पुत्र फ़ज़ल हुसैन, बाबर खान पुत्र बिल्ला खान, ज़ाहिद अहमद पुत्र रमज़ान, तालिब हुसैन पुत्र रुस्मत के रूप में हुई है। वहीं, लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कोई हादसा होता है कि समय पर एंबुलेंस ही नहीं आती है और न ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए कोई सरकारी अमला। उधर, एसएचओ सुरनकोट आबिद हुसैन बुखारी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें