फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सेना ने घुसपैठ करते पाकिस्तानी युवक को पकड़ा

Wed, 10 Jun 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
भारत में घुसपैठ करते समय पुलस्त्य नदी में डूबने से  बचाया गया पाकिस्तानी युवक जावेद। संवाद
विज्ञापन
पुलस्त्य नदी के रास्ते इस पार आया था युवक
विज्ञापन

पुंछ। कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री क्षेत्र में सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पुलस्त्य नदी के रास्ते इस पार आया था। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक पूछताछ में युवक की पहचान जावेद अहमद (15) पुत्र सरफराज निवासी तेतरीनोट पीओजेके के रूप में हुई है। पाकिस्तानी युवक जावेद अहमद अपने गांव तेतरीनोट और सलोत्री के बीच बहने वाली पुलस्त्य नदी को पार कर सलोत्री क्षेत्र में पहुंचा था। युवक को नदी किनारे मौजूद लोगों ने देखा और सेना को इसकी जानकारी दी। सेना ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और शिविर में लाकर पूछताछ की। इसके बाद देर रात उसे जलास पुलिस चौकी के हवाले कर दिया है। सुबह उसे पुंछ थाने ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें