पुंछ। मेंढर के गुरसाई पुलिस थाने ने मंगलवार को नियमित नाका जांच के दौरान पशु तस्करी को नाकाम कर दिया। चालक मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने जांच के दौरान गाड़ी में बिना वैध अनुमति छह मवेशी ले जाते हुए पाया गया। पुलिस ने गाड़ी और मवेशियों सहित थाने लाकर पशुओं को मुक्त करवाकर वाहन को जब्त कर लिया। इस संबध में गुरसाई पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद