पुंछ। नगर स्थित श्रीदशनामी अखाड़ा में नौशेरा ठाकुरद्धारा के मंहत महांमंडलेशवर 1008 स्वामी संतोषदास मोनी महाराज की तरफ से आयोजित श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड रही है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम की लीलाओं का श्रवण कर निहाल हो रहे हैं। सोमवार शाम को कथा के दौरान कथावाचक ने श्रद्धालुओं को भगवान राम के अवतरण की कथा सुनाई। बताया कि मनुष्य इस धरा पर जन्म लेते हैं और ईश्वर अवतार लेते हैं क्योंकि ईश्वर स्वयं अपनी इच्छा से धरा पर आते हैं और अपना प्रयोजन पूरा कर अपनी इच्छा से लौट जाते हैं।