फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नशे के खिलाफ अभियान के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मेंढर की पुलिस चौकी बालाकोट ने नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्र में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया। इसमें बालाकोट की दो टीमों ने भाग लिया। मैच के दौरान आसपास के गांवों के युवाओं और ग्रामीणों की भारी उपस्थिती रही। इस अवसर पर एसएचओ मेंढर ने मैच के उपरांत स्थानीय युवाओं के साथ बातचीत कर उन्हें नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बढ़ते खतरे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों और अन्य असामाजिक गतिविधियों का शिकार बनने के बजाय खेल, शिक्षा और समाज सेवा जैसी रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें