फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में श्रीराम कथा के उपल्क्षय में निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित दशनामी अखाड़ा मंदिर में होने वाली श्रीराम कथा को लेकर शनिवार सुबह नगर के मोहल्ला खखानाबन से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले खखानाबन स्थित प्राचीन जलाशय पर पूजा अर्चना के साथ कलश भरे गए। इसके बाद राम नाम का गुणगान करते हुए कलश यात्रा नगर के विभिन्न भागों से होती हुई श्रीदशनामी अखाड़ा पहुंची। जहां वैदिक मंत्रों के साथ कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान क्षेत्रपाल शर्मा ने बताया कि मोनी जी महाराज की तरफ से श्रीदशनामी अखाड़ा में शाम के समय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जो पुंछ के सनातनी बंधुओं के लिए एक सुअवसर है। सभी लोग यहां आकर महाराज जी के मुखारविंद से भगवान श्रीराम की लीलाओं का श्रवण कर पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें