फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के दृष्टिहीन लोक गायक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के राजपुरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम को सड़क हादसे में पुंछ के एक दृष्टीहीन लोक गायक नज़ीर हुसैन निवासी मोहल्ला कामसर की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नजीर हुसैन टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर पुंछ से मंडी तहसील के गांव बलनाई में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मंडी तहसील के गांव राजपुरा के काज़ियां मोहल्ले के पास वाहन नियंत्रण से बाहर होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे लोक गायक गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल मंडी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। जहां गायक की मौत हो गई। नजीर हुसैन आकाशवाणी केन्द्र पुंछ में गोजरी, पहाड़ी गीत प्रस्तुत किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें