पुंछ। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को पुंछ में विभाग की तरफ से बस अड्डे पर श्रमिक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान श्रमिकों को वेतन, नौकरी की सुरक्षा, कार्यस्थल पर सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने ''''ई-श्रम पोर्टल'''' के तहत पंजीकरण के महत्व और लाभों पर प्रकाश डाला। यह पोर्टल श्रमिकों को केंद्रीकृत सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच प्रदान करता है। साथ ही, ''''लेबर कार्ड'''' के महत्व को भी बताया गया जो श्रमिकों को वित्तीय सहायता, शैक्षिक सहयोग और स्वास्थ्य लाभ सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र बनाता है। शिविर में श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और असंगठित क्षेत्र के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इनका स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य जांचा गया।