फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शुक्रवार देर शाम को पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लसाना क्षेत्र में दो लोग कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान कार खाई में जा गिरी। हादसे में दोनो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शफीक अहमद और शेराज अहमद दोनों निवासी गांव गूंथल तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। घायलों को लोगों ने पुलिस की मदद से खाई से निकालकर सुरनकोट उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शफीक अहमद को मृत घोषित कर दिया। शेराज अहमद को प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल पुंछ रेफर कर दिया गया। जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर घायल को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत तत्काल उपचार प्रदान किया गया। उनके सिर की चोट की गंभीरता को देखते हुए सीटी स्कैन और विशेष उपचार के लिए उसे गहन निरीक्षण में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें