फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी पुंछ ने कृषि खिदमत घरों के कामकाज की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कृषि विभाग ने सोमवार को कृषि उद्यमियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार ने जिले भर में स्थापित कृषि खिदमत घरों के कामकाज की समीक्षा की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषि उद्यमियों की परिचालन क्षमता और पहुंच को मजबूत करना था। अशोक कुमार शर्मा ने कृषि खिदमत घरों के माध्यम से दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच का विस्तार करने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने एक कठोर स्क्रीनिंग प्रक्रिया के माध्यम से कृषि उद्यमियों के चयन और उन्हें सहायता देने में महत्वपूर्ण निवेश किया है। अब इन उद्यमियों को सीएससी प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई तरह की सेवाएं प्रदान करने का काम सौंपा गया है। इनमें सरकार से नागरिक जी2 सी, सरकार-से-व्यवसाय जी 2बी और व्यवसाय से नागरिक बी2सी सेवाएं शामिल हैं। कृषि उद्यमियों की शिकायतों का मौके पर निवारण भी किया गया। बेहतरीन काम करने वाले कृषि उद्यमियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें