पुंछ। पुलिस ने सोमवार को 16.58 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुमताज़ हुसैन शाह उर्फ मामा निवासी कामसर पुंछ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार नगर के बाहर गुंडी काज़ी मोड़ा में नियमित गश्त के दौरान पुंछ पुलिस स्टेशन के एक दल ने उपरोक्त व्यक्ति को पकड़ा।