पुंछ। श्री गुरु रामदास सेवा सोसायटी पुंछ की तरफ से गुरुद्वारा बैठक महंत मोहर सिंह से शिरोमणि डेरा संतपुरा नंगाली साहब के लिए एक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिख समुदाय के साथ ही बड़ी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
डेरा संतपुरा नंगाली साहब के महंत संत भाई मंजीत सिंह की अगुवाई में निकाले गए इस नगर कीर्तन में पंजाब से विशेष तौर पर बुलाए गए बैंड की धुन पर निहंग सिंह का गतका दल तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए चल रहा था। इस दौरान नगर कीर्तन के रास्ते में अंजुम ए जाफरिया और अन्य संगठनों की तरफ से पानी और खाने पीने के निशुल्क स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर गुरु रामदास सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों अनमोल सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह, सतनाम सिंह, कीर्तन सिंह आदि ने जिला प्रशासन, पुलिस और सभी समुदायों का नगर कीर्तन सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया।