पुंछ। पुलिस ने शुक्रवार को जिले में अवैध रूप से मुगल रोड के रास्ते कश्मीर ले जाए जा रहे पांच मवेशी मुक्त कराए। एक वाहन को जब्त करने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर जिले की सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर चंडीमाढा नाके पर पुलिस ने बफलियाज से कश्मीर की तरफ जा रहे एक टाटा मोबाइल वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन में पांच मवेशी बिना किसी वैध अनुमति के लदे हुए पाए गए। इस पर मौके पर वाहन को जब्त कर वाहन चालक जरियत हुसैन निवासी बनोला मेंढर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सुरनकोट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।