फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंडी के चिखडी गांव में भूस्खलन, कई मकान और स्कूल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
भूस्खलन के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील में कई दिनों से बारिश जारी है। तहसील के लोरन ब्लाॅक के दूरदराज के गांव चिखडी के रट्टन कठान क्षेत्र में वीरवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। इसमें करीब दस मकान और एक सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना गया है।
विज्ञापन

इस बीच भूस्खलन की जानकारी मिलने पर एसीआर पुंछ मोहम्मद सईद, डीवाईएसपी मुख्यालय नीरज शर्मा तथा तहसीलदार मंडी अशफाक हुसैन की अगुवाई में एक विशेष दल ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की।अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन से रिहायशी ढांचों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके चलते एहतियातन प्रभावित मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा एसएचओ लोरन मोहम्मद यूनुस खान की देखरेख में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है और आगे किसी भी नुकसान को रोकने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें