फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डिग्री कालेज पुंछ में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित श्रीकृष्ण चन्द्र मैमोरियल डिग्री कालेज में वीरवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की तरफ से नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में काॅलेज विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद बांडे ने की जबकि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जम्मू के डीएसपी रविंदर रखवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशीली वस्तुओं के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, वित्तीय और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। कहा कि नशा समाज में सबसे बड़ी समस्या है जो कई बुराइयों को जन्म देता है। वहीं रखवाल ने नशीली वस्तुओं के सेवन एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ की जाने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें