पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव सेक्लू में स्थित एक बिजली ग्रिड स्टेशन में रविवार को अचानक बिजली गिरने से आग लग गई। इससे ग्रिड स्टेशन में लगे ट्रांसफार्मर जल जाने से जहां लाखों रुपए का नुकसान हो गया, वहीं क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो कर रह गई है। इस बीच ग्रिड स्टेशन में आग लगने का पता चलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़े प्रयासों से आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि आसमानी बिजली गिरने से ग्रिड स्टेशन में आग लगने से बिजली ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया।