पुंछ। जिला पुलिस ने प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। उसके पास से 8.80 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। पुलिस के अनुसार नियमित नाका जांच के दौरान पुलिस स्टेशन पुंछ के एक दल ने इफ्तिखार हुसैन निवासी मंडी को रोका और उसकी तलाशी के दौरान उसके पास 8.80 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इस पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन पुंछ में एफआईआर दर्ज कर ली है।