फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बर्फबारी के चलते तीसरे दिन भी मुगलरोड पर यातायात रहा बंद

विज्ञापन
मुगलरोड से बर्फ हटाती बीआरओ की मशीन - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद रही। इसके चलते पुंछ एवं राजोरी जिलों से कश्मीर में अपने घरों में ईद मनाने के लिए जाने वाले लोग घर नहीं जा सके। कश्मीर में मौजूद पुंछ-राजोरी के लोग भी अपने घर नहीं आ सके। हालांकि बीआरओ की तरफ से दिन भर मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान चलाया गया परन्तु देर शाम तक मुगलरोड पर यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस बार मार्च के महीने में मुगलरोड पर सुरनकोट तहसील के डोगरेयां तक बर्फबारी हुई है। इसके कारण बीआरओ को डोगरेयां से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करना पड़ा। वहीं इस महीने में कई वर्षों के बाद पोशाना से पीर की गली में कई स्थानों पर हिमस्खलन एंव भूस्खलन हो गया है। इसके चलते बर्फ हटाने का अभियान सीमित गति से चलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें