पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित जिला मुख्यालय पुंछ में भी माहे रमजान के अंतिम जुमे पर नगर के नाखांवाले चौराहे पर स्थित मरकजी ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर नमाज अदा की। जम्मू कश्मीर के साथ ही देश और दुनिया भर में अमन के लिए दुआ मांगी गई।