पुंछ। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ जिला मुख्यालय पर शिया समुदाय ने योमे कुदस मनाया। इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित इमामिया जामा मस्जिद से जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह जुलूस नगर के विभिन्न भागों से होता हुआ परेड पार्क के बाहर पहुंचा। जहां जुलूस में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिका और इस्राइल की निंदा की गई। कहा कि जब तक बैतूल मुकद्दस को इस्राइल के नाजायज कब्जे से मुक्त नहीं कराया जाता तब तक दुनिया भर में इस प्रकार के प्रदर्शन जारी रहेंगे। वहीं इस अवसर पर वक्ताओं ने ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमलों की भी कड़े शब्दों में निंदा की।