फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सावजियां में मिला जंग लगा मोर्टार शैल, सेना ने किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक पुराना जंग लगा पाकिस्तानी मोर्टार शैल मिला। इसके बारे में ग्रामीणों की तरफ से क्षेत्र में तैनात सेना और पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर तत्काल पुलिस और सेना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उस मोर्टार शैल की जांच करने के उपरांत बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार शैल को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें