फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ अस्पताल ने आपरेशन सिन्दूर में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार को आपरेशन सिंदूर में सहयोग करने वाले नागरिकों, समाज सेवकों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के मैडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने की जबकि पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के विधायक एजाज अहमद जान मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एजाज अहमद जान ने कहा कि अगले महीने जिला अस्पताल में एक अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाई जा रही है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इसके लिए बजट में पैसा उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें