फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: दिनदहाड़े मंदिर और गुरुद्वारा के दान पात्रों से चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 27 Feb 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ डिग्री कालेज में युवा संसद में भाग लेने वाले प्रतिभागी आतिथयों से प्रमाण पत्र प्राप्त करते - फोटो : samvad
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा, नशे की लत का है शिकार
विज्ञापन

पुंछ। पुंछ में वीरवार को दिनदहाड़े मंदिर और गुरुद्वारा के दान पात्रों से चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना नगर के मोहल्ला खोडीनाड़ वार्ड 8 में हुई। एक ही छत के नीचे स्थित प्राचीन मियां गुलाब सिंह शिव मंदिर और गुरुद्वारा महंत परमात्म सिंह में एक चोर ने दोनों धर्म स्थलों के दानपात्रों को तोड़ कर उससे नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन

चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर की गई शिकायत पर पुलिस ने देर शाम चोरी के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। गुरुद्वारा के रागी रसमीत सिंह का कहना है कि चोरी का आरोपी युवक नशे की लत से पीड़ित है और पहले भी वह इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे नशे की दलदल में फंसे युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र भेज कर उनका पुनर्वास करवाया जाए।

पुंछ डिग्री कालेज में युवा संसद में भाग लेने वाले प्रतिभागी आतिथयों से प्रमाण पत्र प्राप्त करते- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें