पुंछ। नगर स्थित बाबा बीरमशाह गुरु गद्दी गुरु निवास में वीरवार को रामकृष्ण परमहंस जयंती के अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। इसमें गुरु गद्दी के वर्तमान गुरु भाई लोकेश दत्त की देखरेख में वैदिक परंपरा के अनुसार गुरु गद्दी के अनुयायी युवाओं को यज्ञ के उपरांत जनेऊ धारण करवाए गए। इस अवसर पर डॉ. धर्मेन्द्र शास्त्री की अगुवाई में प्रकांड पंडितों की तरफ से वैदिक मंत्रों के उच्चारण से यज्ञ में आहुतियां डाली गईं और युवाओं का उपनयन संस्कार करवाया गया।