पुंछ के शिवकनेहया मंदिर में महाशिवरात्री पर चार पहर की पूजा में भाग लेते शिव भगत
पुंछ। पुंछ नगर में रविवार रात्रि को शिव भगतों ने रात में चार प्रहर की पूजा की। इस उपलक्ष्य में नगर के प्राचीन शिव कन्हैया मंदिर में चार प्रहर की पूजा की गई। इसमें भाग लेने वाले भगतों का कहना है कि महाशिवरात्रि में पूजा अर्चना करने वाले भगत इस संसार में आवागमन के चक्कर से मुक्त हो कर शिवधाम को प्राप्त होने हैं। पुजारी पंडित प्रेमसागर, नीतिन शर्मा, अजय मैनी, सुरेन्द्र गुप्ता एंव विजय कुमार की अगुवाई में शिव भक्तों ने रात्रि दस बजे से सुबह साढ़े पांच बजे तक भगवान शिव की चार प्रहर की पूजा अर्चना की। संवाद